हल्द्वानी में बाप-बेटे ने दवा व्यापारी को पीटा, कान की बाली लूटने का आरोप

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीते शनिवार को बाप-बेटे ने दवा व्यापारी की पिटाई लगा दी। आरोप है कि व्यापारी के कान से सोने की बाली भी लूट ली गई है। हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में यश जोशी ने कहा है कि वह शाम 8 बजे  अपनी मेडिकल की दुकान की दवाइयां लेने पाण्डे निवास बद्रीपुरा स्थित मैसर्स राधेश्याम की होल सेल दवाई की दुकान पर आया था। उसने बाईक दुकान के आगे खड़ी की थी। आरोप है कि वीआईपी नंबर से आए KIA कार सवार पिता-पुत्र ने उसे लात-घूंसो से मारकर जानलेवा हमला कर दिया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here