समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

काठगोदाम डिपो की देहरादून से लौट रही बस रामनगर के पास हलदुआ में सोमवार की तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि आरबीएम लदा 16 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस से टकरा गया। हादसे से 34 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में चालक पिंटू सिंह और परिचालक विवेक तैनात थे। हादसे में बस सवार परिचालक हिमांशु जो देहरादून घर से लौट रहा था बुरी तरह जख्मी हो गया, उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि चालक परिचालक समेत यात्रियों को मामूली चोटें आईं। एआरएम ने बताया कि बस निगम की अपनी है। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। अभी बीते शनिवार को भी दिल्ली से लौट रही इसी डिपो की बस ट्रक से टकराई थी।



