डंपर की टक्कर से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ चौराहे पर मंगलवार की रात सड़क हादसे में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा डंपर से हुआ। मूल रूप से नैनीताल जिले के हरतपा गांव निवासी 28 वर्षीय अनिल रौतेला शहर में किराए के कमरे में रहकर नौकरी करता था। वह रात किसी काम से देवलचौड़ गया था। इस दौरान हल्द्वानी की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस डंपर और चालक की तलाश कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here