भाजपा नेता और पार्षद भिड़े, वीडियो वायरल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के इस वार्ड में भाजपा नेता और पार्षद के बीच सोमवार 16 मार्च की दोपहर कहासुनी हो गई।वार्ड-36 जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा स्थित रकसिया नाले में सुरक्षा दीवार बनाने को लेकर इन दिनों विवाद चल रहा है‌। इसे लेकर फिर दोनों पक्षों के लोगों आमने सामने आ गये। उनमें धक्का मुक्की तक की नौबत आ गई। वे काठगोदाम मल्ला पुलिस चौकी और थाने पहुंचे। इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की गई है। सोमवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा मौका मुआयना करने पहुंचे थे। इसी दौरान पार्षद व भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान के बीच कहासुनी होने लगी। इस पर मेयर ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया। उनके जाने के बाद फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पार्षद के समर्थन में अन्य पार्षद भी काठगोदाम थाने पहुंचे थे। महिला पार्षद की तहरीर में कहा गया है कि उन्हें भाजपा नेता की प्रिंटिंग प्रेस के पीछे बनाई जा रही सुरक्षा दीवार के निर्माण के संबंध में बुलाया गया था। तहरीर में यह भी कहा गया है कि भाजपा नेता की बहू वहां पहुंची और उनके साथ अभद्रता की। यह भी आरोप है कि भाजपा नेता के पुत्र ने थाने में भी उनके साथ धक्का-मुक्की की। उनके समर्थन में पहुंची अन्य महिलाओं ने बीचबचाव किया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि पार्षद से वार्ता चल रही थी तो उन्होंने सुरक्षा दीवार का काम रोकने का कारण पूछा तो भीड़ के सामने थप्पड़ मारा गया। मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here