विधायक ने दी चिकित्सक को धमकी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं प्रमुख उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने मंगलवार को बीजेपी सहित भीमताल विधानसभा के विधायक पर अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.जगदीप सिंह पटपटिया को गलत कार्य न करने पर देख लेने की धमकी भरे पत्र का उल्लेख करते हुए हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए बड़ा बयान दिया है। हरीश पनेरु ने कहा कि बीजेपी राज में लोगों का उत्पीड़न, शोषण, भ्रष्टाचार सीमा से भी ऊपर चले गया है। भाजपा पार्टी के भीमताल विधानसभा के विधायक ने विशेषज्ञ डॉक्टर पर २३ फरवरी को हुए खनस्यूं चिकित्सा शिविर के दौरान अभद्रता की है गलत काम करने को बोला है न करने पर विशेषज्ञ विद्वान डाक्टर को देख लेने की धमकी दी है इसी के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को फोन करके भी धमकी दी है जो इस भीमताल विधानसभा के साथ ही राज्य में अराजकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के विधायक ही देहरादून में राज्य के शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल की कार्यालय में जाकर को पिटाई कर दे रहे हैं। ऐसे कई मामले हैं जिसमें भाजपा की अराजकता उजागर हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here