आयुर्वेदिक सामान की आड़ में चरस खपाने वाला‌ मुक्तेश्वर का रवींद्र सिंह गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को लगातार साकार कर रही नैनीताल पुलिस,*

*कोतवाली हल्द्वानी पुलिस/ ANTF ने 846 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,*

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु सभी प्रभारियों को “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन के अंतर्गत नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

*पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन, *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता* के नेतृत्व में *कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एएनटीएफ* की टीम द्वारा दिनांक 08.02.2026 को चेकिंग के दौरान होंडा शोरूम की तरफ मण्डी बायपास रोड़ हल्द्वानी से *एक व्यक्ति को 846 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।*

उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफ0आई0आर0 नंबर 48/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पूछताछ में बताया कि अभियुक्त आयुर्वेदिक समान बेचने का कार्य करता है, जो साथ में चरस को खपाने की फिराक में था, पुलिस कार्यवाही में गिरफ्तार हो गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
रविन्द्र सिंह निवासी बबियाड़ थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल, हॉल निवासी दानीबंगर गौलापार, थाना चोरगलिया जिला नैनीताल, उम्र 23 वर्ष,

*बरामदगी*
846 ग्राम अवैध चरस

*पुलिस टीम*
▪️उ0नि0 मनोज कुमार
(चौकी प्रभारी टीपी नगर )
▪️कानि0 अनिल टम्टा
▪️कानि0 बलन्त सिंह ANTF
▪️कानि0 संजय नेगी ANTF

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here