समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारों के नाम पर टी-20 क्रिकेट लीग का सपना दिखाने वाले ईवीसीएल के आयोजक विकास ढाका पर लाखों रुपए की ठगी के आरोप लग गए हैं। शहर के प्रतिष्ठित होटल से वह आज चेक आउट करके जा ही रहे थे कि उन्हें पुलिस टीम ने पकड़ लिया। क्रिकेट लीग की टीमें खरीदने के एवज में सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल से भी पांच लाख रुपए की ठगी हुई है। वहीं हरियाणा निवासी अप वॉरियर्स टीम ओनर हेमंत शर्मा से भी 23 लाख रुपए की ठगी हुई है। क्रिकेट लीग के नाम पर ठगे गए दोनों गुरुवार को एसएसपी मंजुनाथ टीसी से मिले और ठगी की प्राथमिक दी।
हल्द्वानी में दस साल बाद पहली बार गौलापार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी- 20 क्रिकेट लीग का आयोजन होना था। इसको लेकर ईवीसीएल कंपनी ने शहर में होर्डिंग बैनर लगाकर खूब प्रचार प्रचार किया। यही नहीं क्रिकेट स्टेडियम में काली मिट्टी से क्रिकेट पिच भी तैयार की। पहले यह आयोजन जनवरी में होना था, फिर इसे स्थगित करके तीन फरवरी को कर दिया। टी- 20 क्रिकेट लीग के टिकट भी कम बिकी थी। इस पर आयोजक विकास ढाका ने कंपनी के पार्टनर की मौत का हवाला देते हुए लीग स्थगित कर दी। फिर इसपर क्रिकेट स्टेडियम से ही अनाउंस किया गया की पांच फरवरी को लीग होगी। इसके बाद जब आयोजकों से मीडिया ने पूछा कि लीग कब होगी। तो उन्होंने 15 दिन बाद लीग होने का दावा किया। इस बीच वह गुरुवार की सुबह ही हल्द्वानी के प्रतिष्ठित होटल से चेक आउट करके भाग रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। एसएसपी कार्यालय पहुंचे सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल ने एसएसपी से उनके साथ ठगी होने की बात कही। जिस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड सोल्जर टीम पांच लख रुपए में खरीदी थी। टीम में पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान के खेलने का आयोजक ने उनसे दावा किया था। वहीं यूपी वारियर्स के टीम ओनर हेमंत शर्मा ने कहा कि उनसे टीम खरीदने के लिए 23 लाख रुपए की फ्रेंचाइजी दी गई। लेकिन इसका कोई एग्रीमेंट उन्होंने नहीं दिया। कहा कि क्रिकेट लीग के लिए भारत के पांच शहरों में खिलाड़ियों के ट्रायल भी लिए गए थे, इसके बाद उनकी बोली लगाकर खिलाड़ियों को हजारों रुपए में खरीदा गया था। दोनों को ठगी का एहसास होने पर उन्होंने आयोजक विकास ढाका के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। एसएससी मंजुनाथ टीसी का कहना है कि पूर्व विधायक नारायण पाल व अन्य की ओर से तहरीर के आधार पर आयोजक के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।



