हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत

मृतक का फाइल फोटो।

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के पुराना बिन्दुखत्ता के रहने वाले 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल बच्ची सिंह जग्गी पुत्र हरक सिंह चंपावत जनपद के तामली थाना में हेड कांस्टेबल के तौर पर तैनात थे। हेड कांस्टेबल बच्ची सिंह इन दोनों रुद्रपुर स्थित 31 वाहनी पीएसी में ट्रेनिंग ले रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक तीन दिन पहले वह ट्रेनिंग से अपने घर छूटी पर आए थे। बुधवार देर शाम उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई जहां डॉक्टर उनको हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। बताया जा रहा है की बच्ची सिंह की 5 महीने पहले ही कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल में प्रमोशन हुआ था जहां रुद्रपुर पीएससी में ट्रेनिंग ले रहे थे। मृतक के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा बाहर नौकरी करता है जबकि दो बच्चे पढ़ाई करते हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here