पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62 लाख की स्मैक के साथ दमुवाढूंगा के धनपाल समेत गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० के कड़े निर्देशों पर ड्रग्स फ्री देवभूमि की परिकल्पना को साकार करती नैनीताल पुलिस*

*SOG और मुखानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

*नशे के कारोबार में लिप्त 02 तस्करों को लगभग 62 लाख की कीमत की 207 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार*

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु *डॉ० मंजूनाथ टी०सी०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन, *सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी* के नेतृत्व में SOG एवं थाना पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 02 स्मैक तस्करों को *207 ग्राम स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 15.01.2026 को अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान *अभियुक्तगणों* *1.* धनपाल निवासी जवाहर ज्योती दमुवाढुगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल के कब्जे से 125 ग्राम स्मैक तथा *2.* रामचन्द्र निवासी भेटाखास थाना कटरा तहसील तिलहर शाहजहांपुर उ0प्र0 से 82 ग्राम स्मैक *कुल 207 ग्राम स्मैक* बरामद की गई। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर *थाना मुखानी में NDPS Act* में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

*पूछताछ पर* अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक की लत के आदि है और अपनी जरूरत पूरा करने के लिए स्मैक लाते हैं और बेचते हैं।

*आपराधिक इतिहास-* अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

*बरामदगी-*
207 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 62 लाख)

*पुलिस टीम*

*1.* उ0नि0 वीरेंद्र चंद (प्रभारी चौकी RTO)
*2.* का0 धीरज सुगड़ा(थाना मुखानी)
*3.* का० बंशीधर जोशी(थाना मुखानी)
*4.* का० भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)
*5.* का० संतोष बिष्ट(SOG)
6. का0 अरुण राठौर(SOG)

*नोट:–* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीम को 2,000 रु के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here