व्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ीं, जमानत के बाद भी नहीं हुई रिहाई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में व्लॉगर ज्योति अधिकारी को कोर्ट से जमानत तो मिल गई लेकिन रिहाई नहीं हुई। इसका कारण ज्योति के खिलाफ खटीमा में दर्ज मुकदमे में वांछित होना बताया गया है। हल्द्वानी के मुखानी थाने में दर्ज दो मुकदमों के बाद पुलिस ने उसे बीती आठ जनवरी को गिरफ्तार किया था। बुधवार को खटीमा पुलिस ज्योति को रिमांड में लेकर कोर्ट में पेश करेगी। पिछले दिनों कुमाऊं की महिलाओं और देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में हरिपुर लालमणि किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी व्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ जूही चुफाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।  मंगलवार 13 जनवरी को अपर सिविल जज द्वितीय की अदालत में ज्योति की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के वकील जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुखानी थाने में दर्ज मुकदमों में ज्योति को जमानत मिल गई है। इधर खटीमा पुलिस ने उसके खिलाफ हल्द्वानी जेल में बी वारंट दाखिल किया है। यही कारण है उसे जेल से रिहा नहीं किया गया।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement