थानाध्यक्ष व दरोगा सस्पेंड, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर के सुखवंत आत्महत्या मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आईटीआई थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला और दरोगा प्रकाश बिष्ट को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरी पैगा चौकी को लाइन हाजिर किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मामले में पुलिस ने घोर लापरवाही और उदासीनता बरती। प्रकरण में पैगा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, एएसआई सोमवीर सिंह, सिपाही दिनेश तिवारी, भूपेंद्र सिंह, शेखर बनकोटी, सुरेश चंद्र, योगेश चौधरी, राजेंद्र गिरी, दीपक प्रसाद, संजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement