समाचार शगुन उत्तराखंड

नैनीताल जिले में रामनगर में कॉर्बेट पार्क के जंगल में बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। बाघ ने महिला को जबड़े में दबाया और जंगल में ओझल हो गया। कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को बाघ ने हमला कर मार डाला। महिला का शव कुछ दूर पड़ा मिला। सांवलदे पश्चिम गांव निवासी सुखिया उम्र 55 पत्नी चन्दू सिंह दोपहर बाद अपने बेटे अरुण के साथ लकड़ी लेने जंगल गई थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच बाघ ने सुखिया देवी पर हमला कर दिया। बाघ महिला को घसीट कर जंगल को ले गया। करीब घन्टे बाद महिला का शव जंगल में मिल गया। ग्रामीण व स्वजन शव लेकर सड़क पर बैठ गए। वह बाघ को पकड़ने की मांग पर अड़ गए। तहसीलदार मनीषा, सीओ सुमित पांडे व कोतवाल सुशील कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण शव लेकर सड़क पर बैठे रहे। बाद एसएसपी भी मौके पर पहुंचे।



