हल्द्वानी में पुलिस चौकी इंचार्ज को रोंदने का प्रयास, शराब पीकर स्कार्पियो चला रहा रक्षित हिरासत में

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में शुक्रवार की देर रात नैनीताल रोड पर चेकिंग के दौरान शराब पीए स्कार्पियो चालक ने भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को रोंदने का प्रयास किया। इसमें दरोगा अनिल को चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस के अनुसार स्कार्पियो सवार नीलांचल कालोनी निवासी रक्षित हर्बोला को हिरासत में लिया गया है। साथ ही वाहन को सीज कर दिया गया है।