नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास किरौला रेस्टोरेंट में बीती शुक्रवार 17 अक्टूबर रात एक कर्मचारी आनंद सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में कान के नीचे गोली लगने से मौत हो गई। प्रथम दृष्टया युवक के खुद को गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। कैंची धाम के पास किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में कान के नीचे गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आनंद सिंह (38) पुत्र लोक सिंह निवासी पानकटारा सिमलखा बेतालघाट, कैंची धाम के पास किरौला रेस्टोरेंट में काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे किसी से फोन में बात करने के बाद आनंद रेस्टोरेंट के एक कमरे में रुका था। कमरे से गोली चलने की आवाज आई। मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। देर रात पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव की शिनाख्त के बाद कमरे को सील किया। बताया कि अन्य कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिली है कि देर रात सभी कर्मचारियों ने एकसाथ खाना खाया। जिसके बाद सभी वहां से चले गए थे। आनंद रात को कई बार होटल में ही रुकता था। फोन में किसी से बात कर आत्मघाती कदम उठाने की बात कह रहा था। कहा कि मौके से बरामद पिस्टल होटल मालिक की थी। अचानक गोली चलने की आवाज से सभी लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आनंद की मौत हो गई थी।फॉरेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने की बाद पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला खुद को गोली मारने का प्रतीत हो रहा है। अभी कोई तहरीर नही मिली है। मामले की जांच की जा रही है।



