कुमाऊं में यहां एक गांव में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा के दरऊ में विवाद के चलते कई राउंड फायरिंग कर दी। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम दरऊ में अकरम खान और रेहान खान पक्ष में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। दोनो पक्षों में कई बार झड़प हो चुकी है। बीती 13 अगस्त को भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसकी शिकायत पर एक पक्ष ने 15 अगस्त को रेहान खान को घेर कर फायरिंग की थी। पुलिस ने आलीम खान, इकराम समी खान आदिल खान, अदीब खान के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की थी। इसके बाद से दोनो पक्षों में विवाद फिर गहरा गया था। सोमवार 18 अगस्त की सुबह दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान हुई फायरिंग में गोली दुकान के बाहर रखे टिन के केबन को चीरती हुई आर पार हो गयी। लगातार हुई फायरिंग में एक गोली आदिल आयु 19 वर्ष पुत्र अकरम खान के सीने में लगने से वह वहीं गिर गया। इस दौरान दूसरे पक्ष का राहत खान भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल आदिल को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया। रास्ते मे आदिल ने दम तोड़ दिया। इस दौरान भाजपा नेता साजिद खान की खड़ी कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।