हल्द्वानी में यहां महिला से पहले छेड़छाड़, विरोध किया तो हथियार दिखा धमकाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

Advertisement

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में शोरूम में काम करने वाली महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर हथियार दिखा धमकाने का आरोप लगाया गया है। इधर तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह एक शोरूम में काम करती है और सोशल मीडिया पर ब्लॉग और वीडियो बनाती है। कुछ समय पहले उसके वीडियो देख कर जवाहर नगर, वार्ड-14 बनभूलपुरा निवासी युवक आजम सैफ लाइक और कमेंट करने लगा। आरोप है कि कुछ समय बाद वह महिला को अश्लील मैसेज भेजने लगा। इस पर महिला ने उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी ने दूसरी आईडी बनाकर फिर से महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला के अनुसार, बुधवार को वह शोरूम से घर जा रही थी। रास्ते में आरोपी अश्लील कमेंट करने लगा। महिला जैसे तैसे किसी तरह घर पहुंची और सारी बात अपने पति को बताई। जिसके बाद दंपति आरोपी को समझाने के लिए गए, लेकिन आरोपी उन्हें धारधार हथियार दिखाकर धमकाने लगा।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement