हल्द्वानी के इन वार्डों में हाउस टैक्स लगाने को मेयर से मिले लोग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दमुवाढूंगा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट को दमुवाढूंगा क्षेत्र के तीनो वार्डो 35,36,37 में भवन कर लगाए जाने को लेकर एक प्रस्ताव दिया। भवन कर लगने की वजह से क्षेत्रवासी अनेक प्रकार की सुविधाओ से लाभान्वित होंगे। भवन कर स्थानीय नागरिक सुविधाओं जैसे सड़कें,पार्क,सीवेज प्रणाली और प्रकाश व्यवस्था के रखरखाव और सुधार के लिए उपयोगी है। महापौर हल्द्वानी गजराज सिंह ने आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को शामिल कर भवन कर लगाए जाने के सम्बंध में चर्चा कर लागू करने की बात कही। महापौर से मिलने वालों में पूर्व प्रधान महेश जोशी, विजय कुमार(पप्पू प्रधान), हृदयेश कुमार, कैलाश चन्द्र, पन राम, भुवन आर्य,भरत वलदिया, पंकज अधिकारी, गोधन बिष्ट, दीपक कुमार आदि शामिल थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement