समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब के लंगर हॉल में एक आमसभा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब की कार्यकारिणी का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर चुनाव पर चर्चा हुई। सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष द्वारा लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। उसके बाद प्रधान (मुखसेवादार) सहित सभी पदाधिकारियों ने समुह साध संगत के सम्मुख अपना इस्तीफा दिया। गुरुद्वारे संबंध कई विषयों पर चर्चा कर विचार विमर्श किया गया। उसके बाद पूर्व मीडिया प्रभारी दलजीत सिंह दल्ली ने रणजीत सिंह नागपाल नाम का प्रस्ताव प्रधान पद के लिए रखा। जिस पर बैठक सभी ने एक साथ एक स्वर मे जयकारा बोले सोनिहाल सतश्रीकाल बोलकर मुख सेवादार चुन लिया गया। समुह साध संगत द्वारा रणजीत सिंह नागपाल पर जो दोबारा विश्वास जताता है। बधाई देने के साथ उम्मीद जताई है।
गुरुघर की सेवा और बेहतर से करेंगे सभी को साथ लेकर चलेंगे। रणजीत सिंह नागपाल ने प्रधान (मुखसेवादार) ने समूह साध संगत का धन्यवाद कर अभार जताया। साथ ही वाहेगुरुजी का शुक्राना अदा किया कहा जिस उम्मीद से आप सभी ने मुझमें पर दोबारा विश्वास जताया है मैं पूर्ण निष्ठा के साथ दी गई गुरुघर की जिम्मेदारी को निभाऊंगा जल्द ही कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा कार्यकाल की सीमा मार्च 2027 तक रहेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से समुह साध संगत में हरविंदर सिंह कुकरेजा, राजेंद्र गुलाटी, दलजीत सिंह दल्ली, परमजीत सिंह पम्मा, गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी कमलजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह ट्विंकल, जोगिंदर सिंह,बनप्रीत सिंह बप्पी,प्रीतपाल सिंह नागपाल,फतेह सिंह,मनजीत सिंह नागपाल,सतपाल सिंह,परविंदर सिंह नागपाल,बलजीत सिंह,चरणजीत सिंह,भगत सिंह,देवेंद्र सिंह,कुलवंत सिंह राजा,मनमीत सिंह खालसा,सुरजीत सिंह,हरभजन सिंह नागपाल,संचित सिंह,जसपाल सिंह लस्सी,गुरमीत सिंह खिलौना, मिंटी नागपाल आदि मौजूद थे।