राबाइंका चोरगलिया में कौशलम ग्रैंड फिनाले की धूम

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

Advertisement

राबाइंका चोरगलिया में कौशलम ग्रैंड फिनाले की धूम
राबाइंका चोरगलिया में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं द्वारा कौशलम ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं की छात्राओं द्वारा निर्धारित विषय समस्या और समाधान , रुचि के आधार पर करियर का चुनाव, थ्री पी अवधारणा के आधार पर व्यवसाय निर्धारण , रुचि आधारित उत्पाद तैयार करना के अंतर्गत कौशलम प्रदर्शनी लगायी गयी। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी तथा कौशलम कार्यक्रम को देख रहे पर्यवेक्षकों अमित पाठक और दिनेश चंद्र ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। पर्यवेक्षकों द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार सटीक व स्पष्टता और निष्प्रयोज्य वस्तुओं से लगायी गई प्रदर्शनी की भूरी भूरी प्रशंसा की । प्रधानाचार्या ने इस प्रकार की प्रदर्शनी को छात्राओं के हुनर निखारने का स्तम्भ बताया। छात्राओं ने विविध प्रकार के व्यंजन बनाये तथा मेहंदी , केश सज्जा, सौंदर्य निखार आदि मे अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्राएं अपने उत्पादों की बिक्री से आमदनी कर काफी उत्साहित हुई । उक्त ग्रैंड फिनाले ललिता गौतम , रेखा आर्या , कंचन जोशी , ममता सुयाल के सफल मार्गदर्शन मे किया गया। इस अवसर पर मीनाक्षी जोशी, अमिता जोशी, गीता, दीप्ति, पूर्णिमा, तरुणा ,ममता तिवारी, हेमा, मुन्नी, अनिल साहित समस्त शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित थे।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement