यहां पार्षद प्रत्याशियों में मारपीट

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए, लेकिन देर शाम रामपुर रोड के पास वार्ड नंबर 20 हिमालया फार्म के पार्षद पद के दो प्रत्याशियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। बीजेपी के अधिकृत पार्षद प्रत्याशी सुशील साहू ने निर्दलीय प्रत्याशी निक्की शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।सुशील साहू ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि निक्की शाह ने उनके साथ बदसलूकी, हाथापाई और जान से मारने की धमकी दी। सुशील का कहना है कि इससे पहले भी निक्की शाह ने उनके साथ मारपीट की थी और वाहन से उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की थी।इस मामले में सुशील साहू ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement