हल्द्वानी विधायक ने कहा-मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस को धोखा देकर भाजपा का दामन थामा है

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए मथुरा दत्त जोशी के बयान को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आपत्ति जताई है। विधायक ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि जोशी ने अपने निजी स्वार्थ के चलते कांग्रेस पार्टी को धोखा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। ऐसे में उनका बयान बिल्कुल भी उचित नहीं है।

Advertisement

हल्द्वानी विधायक ने कहा-मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस को धोखा देकर भाजपा का दामन थामा है
विधायक सुमित हृदयेश।

सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार की तरह एकजुट है और हम सभी कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी के साथ मजबूती से खड़े होकर उन्हें चुनाव लड़वा रहे हैं। जो तथ्य स्पष्ट रूप से प्रत्यक्ष हैं, उनके लिए किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती।उन्होंने कहा कि मथुरा दत्त जोशी, जो अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं, केवल राजनीतिक परपंच फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे निराधार बयानों से कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित नहीं होगा। कांग्रेस का उद्देश्य हमेशा से जनता की सेवा और उनके हितों की रक्षा करना रहा है, और इसी संकल्प के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement