मोबाइल के लिए दे दी जान …

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र में 7वीं में पढने वाले छात्र ने मोबाइल के लिए जान दे दी। गरुड ब्लाॅक के लखनी गांव निवासी केवलानंद का 13 वर्षीय मनीष घर वालों से मोबाइल की डिमांड कर रहा था। मां ने डांटा तो मनीष नाराज हो गया। वह गुस्से में कमरे में गया। फंदा लगा झूल गया। काफी देर हुई तो मां कमरे में गई। वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। लाडला फांसी पर झूल रहा था। मनीष को बैजनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार निशा रानी व एसओ प्रताप सिंह ने मौका मुआयना किया।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement