हाइवे पर ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में गाजियाबाद निवासी दो लोगों की जान चली गई। हादसा रात लगभग एक बजे हुआ, जब रुद्रपुर से लालकुआं की ओर आ रही एक कार हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रात्रि चौकीदार और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर कार में फंसे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पंकज शर्मा (45 वर्ष), निवासी लालबाग, गाजियाबाद और जगत सिंह (45 वर्ष) निवासी सेक्टर 16, दिल्ली के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों नैनीताल में किसी परिचित से मिलने जा रहे थे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement