गोल मार्केट स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा में श्री गुरूनानक देव का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से मनाया

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रूद्रपुर में गोल मार्केट स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा में श्री गुरूनानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने स्मृति चिन्ह एवं गुरु का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल को सभी को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरूनानक देव जी ने समूचे विश्व को मानवता का संदेश देकर सही पर चलने की सीख दी थी। उनके बताये मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार हो सकता है। इस अवसर पर गुरूद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान श्री सरदार जोगिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, अजमेर सिंह,राम सिंह बेदी, जीत सिंह चाचू, गुरपाल सिंह रोजी, तजेंद्र सिंह लाटू,,तेजेंद्र सिंह खरबंदा , सरनजीत सिंह, गुरदीप सिंह गाबा, रशपाल सिंह हैप्पी, हरजीत सिंह विरदी , सतनाम सिंह हुंदल, बलजीत गाबा, अजीत पाल सिंह, संजय ठुकराल,संजीव गुप्ता, विकास बंसल, कमल, ललित सिंह बिष्ट समेत तमाम संगत मौजूद थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement