पिकनिक मनाने फनसिटी गयी हल्द्वानी के इस स्कूल की छात्रा की मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

हल्द्वानी से पिकनिक मनाने बरेली गए केवीएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ वहां बड़ा हादसा हो गया। वाटर पार्क में मस्ती के दौरान 12वीं की एक छात्रा स्विमिंग पूल में बेहोश होकर गिर गई। उसे पीलीभीत बाईपास पर एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से इन्कार कर दिया। गंभीर हालत में वापस हल्द्वानी ले जाते समय छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मां ने स्कूल के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के हीरानगर इलाके में स्थित केवीएम स्कूल के नौंवी से 12वीं तक के 250 बच्चों को चार बसों में स्कूल की ओर से पिकनिक मनाने के लिए बरेली के फन सिटी में लाया गया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे करीब हल्द्वानी की नैनी व्यू कॉलोनी जयसिंह भगवानपुर में रहने वाली 12वीं की छात्रा अंजलि रावत स्लाइडिंग स्वीमिंग पूल के पास अचानक बेहोश होकर पानी में गिर गई। स्कूल की उप प्रधानाचार्य एकता शाह, शिक्षक रमेश चंद्र गुरुरानी और रेनू खोलिया दूसरी छात्राओं की मदद से अंजलि को बाहर निकालकर पीलीभीत रोड पर ही एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर उसे भर्ती करने से इन्कार कर दिया।शिक्षकों के मुताबिक उन्होंने अंजलि के परिजनों से बात की और उनकी सहमति पर अंजलि को हल्द्वानी भेज दिया। रास्ते में अंजलि ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर इज्जतनगर धनंजय पांडेय ने बताया कि घटना होने के बाद स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के बयान लिए गए हैं। पता चला है कि छात्रा बेहोश हो जाती थी। वाटर पार्क में भी बेहोश होकर पानी में गिरने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement