हल्द्वानी के निकट यहां ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ क्षेत्र के ग्राम देवरामपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन को लेकर क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी मोहित कठायत ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक बुलाई थी। इस दौरान ग्रामीणों के दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी अचानक मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें कई ग्रामीण बाल बाल बच गए और बैठक में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवकों का पीछा कर आधा दर्जन युवकों को उठाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। वहीं भारी संख्या में ग्रामीण हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पर एकत्रित होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा और हल्दूचौड़ चौकी के चौकी प्रभारी गौरव जोशी समेत भारी संख्या में पुलिस बल ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इस बीच पुलिस द्वारा कारतूस के कुछ खोखे भी बरामद करने की सूचना प्राप्त हुई है। इस घटना को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की शांत वादियों में हड़कंप मच गया। वहीं कोतवाली पुलिस ने मामले में प्राण घातक हमला करने की बीएनएस की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही आधा दर्जन युवकों से पूछताछ भी की जा रही है।
इधर लालकुआं कोतवाली में हल्दुचौड़ के ग्राम दौलिया नंबर एक निवासी पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी द्वारा दी गई तहरीर में कहा है कि वह ग्राम देवरामपुर के प्राइमरी स्कूल में खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत की अध्यक्षता में आयोजित सस्ते गल्ले की एक दुकान को दो दुकानों के रूप में करने को लेकर बैठक में व्यापक चर्चा की जा रही थी, इसी दौरान राजू पांडे और मोहित जोशी पूर्ति निरीक्षक से बहस करने लगे, उसने जब दोनों को समझने का प्रयास किया तो वह उलझ पड़े, इसके बाद गाली गलौच का दौरा चलने लगा, तथा मारपीट शुरू हो गई, इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने बैठक संपन्न कर दी, और वह चले गए, इसके पश्चात जैसे ही वह अपने गांव में पहुंचे और अपनी दुकान के आगे खड़े थे तभी मोहित जोशी, राजू पांडे, कार्तिक रजवार, सतीश सनवाल विजय जोशी व दो अन्य युवक तीन कारों से मौके पर पहुंच गए, तथा उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी, इस दौरान वहां पर ग्राम प्रधान हरीश बिरखानी और रमेश बिरखानी सहित कई लोग मौजूद थे। जिन्होंने बीच बचाव भी किया, तभी उक्त युवकों ने पहले पथराव किया और सामने से पिस्तौल तानकर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर झोंक दिए, जिसमें वह बाल बाल गये। पुलिस के मुताबिक पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement