खुशखबरी: कुमाऊं से मुंबई के लिए इस दिन से एक और ट्रेन चलेगी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं‌ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी से दो ट्रेनें पूर्व में मुंबई को संचालित की जा रही थी। एक ट्रेन हर शुक्रवार को रामनगर से लालकुआं, किच्छा, बरेली होते हुए मुम्बई को चल रही थी। दूसरी ट्रेन हर बृहस्पतिवार काठगोदाम से लालकुआं, किच्छा, बरेली होते हुए मुंबई को स्पेशल ट्रेन चल रही है। इसी क्रम में मुंबई के लिए एक और ट्रेन चलाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल ऊधमसिंहनगर के सांसद अजय भट्ट ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर यह मांग की थी कि मुंबई के लिए ट्रेन बढ़ाई जाए जिसको देखते हुए अब रेल मंत्रालय द्वारा एक ट्रेन हर सोमवार को लालकुआं से रुद्रपुर, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन होते हुए मुंबई को 21 अक्टूबर से प्रारंभ की जा रही हैं। अब हल्द्वानी, लालकुआं से सप्ताह में तीन दिन मुंबई के लिए ट्रेन संचालित की जा रही है। भट्ट ने बताया कि कुमाऊं मंडल की जनता के लिए मुंबई जाने आने के लिए अच्छी सुविधा हो गयी है। साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटक इस ट्रेन के माध्यम से कुमाऊं मंडल में आएंगे जिससे कि यहां की आर्थिकी और सुदृढ़ होगी।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement