हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल के डाक्टर के घर से एक लाख का माल चोरी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ.बीपी सिंह के गौजाजाली स्थित निर्माणाधीन मकान में घुसे चोरों ने वहां रखे करीब एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया। डॉ.सिंह जब अपने मूल निवास काशीपुर से वापस लौटे, तब उन्हें चोरी का पता चला। डा.सिंह ने बताया कि बीती 27 सितंबर को उनकी मां का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार एवं अन्य क्रियाकर्म के लिए वह काशीपुर गए थे। आठ अक्तूबर को जब वह वापस हल्द्वानी लौटे, तो घर में रखा, पीसीपी, पेंटिंग, पुट्टी, वायरिंग और इलेक्ट्रिक स्कूटी के दो चार्जर समेत अन्य सामान गायब था। निर्माण कार्य के चलते उनके मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े हैं।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement