नैनीताल जिले में 64 सड़कें बंद, हल्द्वानी में रिकार्ड 337 एमएम बारिश हुई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक हल्द्वानी में 337.0 एमएम व नैनीताल में 248.0 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जिले में चार स्टेट हाइवे समेत 64 सड़कें बंद हैं। वहीं बारिश की चेतावनी के बाद आज शनिवार को लगातार तीसरे दिन स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

नैनीताल जिले में 64 सड़कें बंद, हल्द्वानी में रिकार्ड 337 एमएम बारिश हुई