हल्द्वानी से गणपति विसर्जन को रानीबाग गया युवक नदी में बहा, जल पुलिस ने बचाया, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
हल्द्वानी के रानीबाग में गणपति विसर्जन के दौरान वेद प्रकाश पुत्र बसंत लाल निवासी नई बस्ती कब्रिस्तान थाना बनभूलपुरा गौला नदी में बह गया। इस दौरान वहां तैनात जल पुलिस ने तत्काल युवक का सकुशल रेस्क्यू कर बचा लिया‌‌ और नदी से बाहर निकाला गया। युवक के परिजनों ने ड्यूटी में तैनात जल पुलिस नैनीताल के हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया की सराहना करते हुए आभार जताया।