कुमाऊं में यहां एसएसपी ने पत्नी से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी को सस्पेंड किया

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में दिनेशपुर थाने के कांस्टेबल गोविन्द आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement

कुमाऊं में यहां एसएसपी ने पत्नी से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी को सस्पेंड किया
एसएसपी ऊधमसिंहनगर।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान किसी पीड़ित, फरियादी, वादी या महिला के साथ दुर्व्यवहार या अभद्रता करता है, तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। ्

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement