हल्द्वानी में बारिश का खौफ, डर के साए में गुजारी रात, सुबह होने पर मिली राहत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में अधिक बारिश होने से दमुवाढूंगा के आपदा प्रभावितों को रात भर डर के साए में रहना पडा। बीते सोमवार की देर शाम देवखडी नाले के उफान मे आने से लगभग 400 घरों मे मलबा भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। वहीं मंगलवार को दिन भर मौसम साफ रहने के बाद बीती शाम फिर बारिश शुरू हो गई। रात भर बारिश जारी रहने से अनहोनी की आशंका से लोग परेशान रहे। सुबह बारिश बंद होने के बाद ही लोगो को राहत मिली। गौरतलब है कि हाल फिलहाल बारिश से काठगोदाम क्षेत्र में देवखड़ी नाले के उफनाने से आपदा जैसे हालात हो गये हैं। बीते दिन जिलाधिकारी, निवर्तमान मेयर समेत तमाम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मौका मुआयना कर स्थानीय लोगों का हालचाल जाना और राहत पहुंचाने का काम किया। इस दौरान प्रभावितों को चेक भी बांटे गए।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement