नैनीताल जिले के इस मार्ग में अतिक्रमण व अवैध निर्माण करने वालों की लिस्ट तैयार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले दिनों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भीमताल में बिना अनुमति अवैध निर्माण करने वालों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। वहीं अब लोक निर्माण विभाग भवाली ने भीमताल-नौकुचियाताल मार्ग में अतिक्रमण व अवैध कब्जे करने वालों की लिस्ट तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार यह सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी। नैनीताल जिले के इस मार्ग में अतिक्रमण व अवैध निर्माण करने वालों की लिस्ट तैयार