दुखद: कुमाऊं में यहां पिकप से कुचलकर मां-बेटे की मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसे में मां -बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार की देर शाम दन्या के बलसूना निवासी गीता पत्नी आन सिंह अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपनी बड़ी बहन दुर्गानगर निवासी कविता के साथ अपने मायके गौलीमहर जा रही थी। तीनों एक पिकअप में सवार हुए। लमगड़ा-गौलीमहर सड़क पर तीखी ढलान में गीता और उसका बेटा अचानक दरवाजे से बाहर छिटक गये और पिकअप के पिछले टायर के नीचे दब गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मासूम को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इधर लमगड़ा थानाध्यक्ष राहुल राठी ने कहा कि वाहन का दरवाजा कैसे खुला इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement