अयोध्या में राम मंदिर बनाने वाली भाजपा की हार चौंकाने वाली, सपा ने यहां से जीत दर्ज की

समाचार शगुन उत्तराखंड

देश में हिंदुत्व का केंद्र रामनगरी अयोध्या में बीजेपी की हार चौंकाने वाली है। राम मंदिर के निर्माण और तमाम विकास प्रोजेक्ट की बरसात करने का दावा बीजेपी ने किया था। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह को हरा दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुई मतगणना के बाद बीजेपी अपने दम पर बहुमत से दूर है। बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है जहां पार्टी 2019 के करिश्माई प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाई। फैजाबाद सीट को अयोध्या सीट के नाम से जाना जाता है। फैजाबाद सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद ने बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह को 48104 वोट से हरा दिया। अयोध्या राम मंदिर निर्माण के मुद्दा बीजेपी के चुनाव-प्रचार का अहम हिस्सा था। बताया गया कि भाजपा ने राम मंदिर निर्माण को ही जीत मान लिया था लेकिन आसपास के क्षेत्रों में विकास न होना, लगातार एक ही चेहरे को टिकट देना, इस प्रत्याशी से लोग नाराज थे और आवारा पशुओं के आतंक से निजात न दिला पाना भी भाजपा की हार की वजह बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement