नैनीताल जिले में यहां पूर्व बीडीसी मेंबर पर चाकू से हमला

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के भवाली में सेनिटोरियम निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजमोहन जोशी पर बीती बुधवार की सुबह एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में जोशी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर उनकी जान बचाई। साथ ही उन्हें भवाली सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ.रमेश कुमार ने बताया कि बृजमोहन के हाथों में चोट लगी है, साथ ही कमर के पास भी चोट है। इधर भवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

Advertisement

 


Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement