सड़क हादसे में जख्मी काठगोदाम डिपो के परिचालक की मदद करें निगम प्रबंधन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल ने नैनीताल रीजन के आरएम संचालन को प्रार्थना पत्र सौंपकर सड़क हादसे में घायल रोडवेज परिचालक केदार जोशी को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि काठगोदाम डिपो में तैनात केदार जोशी विशेष श्रेणी परिचालक जो दिनांक,,4/5/2024,,, को वाहन संख्याUk04ps1963,,, में दिल्ली मार्ग पर संचालित था लेकिन दिल्ली से हल्द्वानी आते वक्त वाहन रुद्रपुर मटकोटा मोड़ पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें परिचालक केदार जोशी काफी गंभीर रूप से घायल हो गए वर्तमान में जिसका इलाज साईं हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है। एवं प्रार्थी के इलाज में आपका खर्चा आ रहा है महोदय आपके संज्ञान में लाना है कि प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा कार्यालय पत्रांक संख्या 415/एच क्यू/बोर्ड ऐजेन्डा/2023 दिनांक 2 अगस्त 2023 मैं समस्त मंडलीय प्रबंधक एवं समस्त डिपोज के सहायक महाप्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उत्तराखंड परिवहन निगम की वर्षों में दुर्घटना होने पर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने स्थिति में समस्त चालक परिचालक को इस आदेश के तहत 250000 रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन बड़े खेद के साथ के साथ कहना पड़ रहा है की उक्त परिचालक केदार जोशी परिचालक जो वर्तमान में काफी गंभीर रूप से घायल होने के उपरांत भी निगम प्रबंधन द्वारा अभी तक उक्त परिचालक को 50000 रुपए का भुगतान इलाज हेतु किया गया है। निगम मुख्यालय द्वारा गंभीर रूप से घायल होने पर जो धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में अनुमन्य की गयी है परिचालक को उपचार कराये जाने हेतु भुगतान कराने की कृपा करेंगे यदि वाहन विमित है तो नियमानुसार वीमा कम्पनी से भुगतान प्राप्त किये जाने हेतु कार्यवाही शीघ्र अमल में लायी जाय.ताकि दुर्घटना में घायल परिचालक अपना इलाज करा सके यहां पर संगठन आपसे यह भी अनुरोध करता है इस सम्वन्ध में आपके स्तर से की गयी कृत कार्रवाई से संगठन को भी अवगत कराएं।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement