हल्द्वानी: आनंदा एकेडमी में मदर्स-डे हर्षोल्लास से मनाया, माताओं के लिए आयोजित की गईं तमाम प्रतियोगिताएं

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के डहरिया स्थित आनंदा एकेडमी में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मातृ दिवस (मदर्स डे) मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट, निर्देशिका दीक्षा बिष्ट, प्रधानाचार्य माया बिष्ट ने दीप प्रज्जवलित कर किया। गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इस मौके पर प्रबन्धक भूपेंद्र बिष्ट ने बताया कि हम मां की महिमा को समर्पित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। हम समाज में मातृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को मां के प्रति सम्मान और प्रेम की महत्वता को सीखने का अवसर प्रदान किया गया। इस मातृ दिवस को यादगार बनाने के लिए माताओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें ‘सेल्फी विद मॉम’, मॉम एंड चाइल्ड डांस, मां को समर्पित सामूहिक नृत्य तथा अन्य कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम का आकर्षण जुंबा नृत्य रहा, शिक्षिका सारिका ने जुंबा नृत्य से समां बांधा। शिक्षिका प्राक्षी ओझा ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम कराए। जिसमें सभी ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए गए। मंच संचालन सुनीता भाकुनी, सुनीत गुजराल एवं प्रियंका उपाध्याय ने किया। मंच सज्जा में विद्यालय की ऋचा बोरा, पूजा बिष्ट, मीनू, कनुप्रिया, रोहिता, मीनाक्षी, बबीता, तनुजा, दीपा,प्राक्षी, नीलम, अंजली आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम में अभिभावक, बच्चे और समस्त विद्यालय परिवार शामिल रहा।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement