हल्द्वानी के इस समाजसेवी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में वापसी की

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस का सेंधमारी का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके चलते चुनाव प्रचार 17 अप्रैल को थम जाएगा। इसी क्रम में आज सोमवार 15 अप्रैल को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी में बड़ी सेंधमारी करते हुए समाजसेवी योगेश जोशी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कुसुमखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी योगेश ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी, हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। योगेश जोशी के साथ बड़ी संख्या में आए हुए लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। दरअसल योगेश करीब आठ साल पहले किन्हीं कारणों से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गये थे। अब उनकी घर वापसी हो गई है।

 

Advertisement


IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement