हल्द्वानी : तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी, हल्द्वानी
  • नैनीताल जिले के बनभूलपुरा में सोशल मीडिया में अवैध हथियार के साथ फोटो शेयर करना खेलना युवक को महंगा पड़ गया। इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने शाकिर पुत्र शरारुद्दीन निवासी इन्द्रानगर, वार्ड नंबर 31, बनभूलपुरा के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। युवक ने फेसबुक में फोटो अपलोड की थी। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।