हल्द्वानी नगर निगम का गौरक्षक दल मवेशियों की सेवा में जुट गया है। गौवंशीय पशुओं को गौशाला भेजने का क्रम जारी है। इधर देर रात काठगोदाम क्षेत्र में सांड के उत्पात मचाने की सूचना मिली। इस पर दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और देर रात तक काफी मशक्कत करते हुए सांड को काबू कर पकड़ लिया गया। इधर निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.मनोज कांडपाल ने बताया कि आवारा पशुओं से शहरवासियों को परेशानी न हो इसके तहत पशुओं को पकड़ने के लिए गौरक्षक दल गठित किया गया है। लगातार पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व में शहर में मवेशियों की बढ़ती आवाजाही से लोग परेशान हो गये थे। तमाम बार तो मवेशियों के झगड़ने के कारण लोग चोटिल तक हुए हैं। इधर अब जिला प्रशासन व नगर निगम की पहल के बाद लोगों व मवेशियों को राहत मिलती दिख रही है।
Related Posts
नैनीताल: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाइंस में छात्र-छात्राओं को नशे से समाज में हो रहे नुकसान बताये
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश व…
जमीन धोखाधड़ी के 31 प्रकरणों पर एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड सर्किट हाउस काठगोदाम में सोमवार को लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की…
हल्द्वानी के गौलापार में नैब के बच्चों को किया जागरूक
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड गौलापार में नैब के बच्चों को किया जागरूक हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा…





