महिला पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

समाचार शगुन डेस्क 

महिला पटवारी को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया है। उस पर 10 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यूपी के रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बीते बुधवार 17 दिसंबर को कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। जमीन की पैमाइश के नाम पर घूस मांगने का मामला सामने आते ही टीम ने जाल बिछाया था। कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। टांडा थाना क्षेत्र के बैजिनी गांव निवासी इनायत अली ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनकी जमीन की पैमाइश कराने के एवज में पटवारी ऋचा सक्सेना 10 हजार की मांग कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here