समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
कुमाऊं की एक प्रमुख फर्म को दिल्ली निवासी पिता-पुत्र ने करोड़ों का चूना लगा दिया। जानकारी के अनुसार मां शीतला वेंचर्स लिमिटेड का प्रधान कार्यालय हल्द्वानी के रामपुर रोड में है। यह कंपनी अनाज की ट्रेडिंग का भी काम करती है। कंपनी का दिल्ली के शिव शक्ति ट्रेडर्स के बीच मक्का आपूर्ति की तय दर को लेकर विवाद चल रहा है। फर्म की ओर से तुषार अग्रवाल की ओर से हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में दिल्ली की शिव शक्ति ट्रेडर्स के संचालक राजेश कुमार और उनके पुत्र शुभम कुमार पर सहमति के बावजूद धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। 7950 मीट्रिक टन मक्का आपूर्ति नहीं किए जाने से कंपनी को 4.77 करोड़ की चपत लगी है। आरोप है कि तय समय में मक्का न देने पर कंपनी को कहीं और से इसकी आपूर्ति करनी पड़ी। इससे नुकसान उठाना पड़ा। इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।











