पुलिस ने स्मैक के साथ 20 साल के विशाल को गिरफ्तार किया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल *डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश चन्द्र फर्त्याल* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए एक युवक को *8.89 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान इस्लाम के झोपड़ी के पास,बनभूलपुरा क्षेत्र से *अभियुक्त विशाल पाल निवासी स्टेडियम, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र 20 वर्ष को 8.89 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 183/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*पुलिस टीम*

*1.* उपनिरीक्षक जगवीर सिंह
*2.* कांस्टेबल सुनील कुमार
*3.* कांस्टेबल दिलशाद अहमद