समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
बागेश्वर जिले के कपकोट के सीमांत क्षेत्र बदियाकोट स्थित प्रसिद्ध मां भगवती मंदिर में अचानक आग लगने की दुखद घटना सामने आई है। इस अग्निकांड में मंदिर परिसर के मुख्य भवन को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बदियाकोट का यह ऐतिहासिक मंदिर अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और लकड़ियों पर की गई बेहद सुंदर और मनमोहक नक्काशी के लिए पूरे क्षेत्र में विख्यात था। यह मंदिर न केवल स्थानीय लोगों की अगाध आस्था का केंद्र था, बल्कि कत्यूर-कुमाऊं घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अनमोल प्रतीक भी माना जाता था। घटना के बाद से क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं में गहरा शोक है। ग्रामीणों ने आदि शक्ति मां जगदंबा से सभी की रक्षा करने और इस कठिन समय में कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की है। प्रशासन और संबंधित विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
