समाचार शगुन उत्तराखंड
एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा की गिरफ्तारी अब विवादों में घिर गई है। गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए ऊधमसिंहनगर जिले में थानाध्यक्ष विक्रम राठौड़ को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि पैगा चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह को भी उनके पद से हटा दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा लंबे समय से उत्तर प्रदेश पुलिस और यूपी एसटीएफ की वांछित सूची में शामिल था और उस पर एक लाख रुपये घोषित था।



