सिख मिशनरी कॉलेज हल्द्वानी में गुरमत ट्रेनिंग कैंप 13 जून तक चलेगा, 120 बच्चे कर रहे प्रतिभाग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

सिख मिशनरी कॉलेज रजिस्टर्ड लुधियाना, हल्द्वानी सर्कल की ओर से “विरसा सम्भाल गुरमत ट्रेनिंग कैंप” का आयोजन 1 जून से 13 जून तक किया जा रहा है। इस कैंप में बच्चों को गुरमत, सिख इतिहास, संस्कार और अच्छे जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में विशेष रूप से हेल्दी लाइफस्टाइल विषय पर एक प्रेरणादायक वर्कशॉप आयोजित की गई। इस अवसर पर कृष्णा हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनमीत कौर ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मनमीत कौर ने बच्चों को अच्छी डाइट, संतुलित भोजन, नियमित दिनचर्या, व्यायाम तथा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों के अधिक उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया तथा हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित किया। आज शनिवार छह जून को गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार रंजीत सिंह नागपाल एवं स्टेज सेक्रेटरी इंदरजीत सिंह भी कैंप में पहुंचे। उन्होंने कैंप की गतिविधियों को सराहा। उन्होंने बच्चों और सेवेदारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कैंप बच्चों को अपनी संस्कृति, गुरमत और अच्छे संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस वर्कशॉप में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। “विरसा सम्भाल Gurmat Training Camp” में लगभग 120 बच्चे भाग ले रहे हैं और सभी बच्चे कैंप की गतिविधियों को बहुत पसंद कर रहे हैं। सिख मिशनरी कॉलेज रजिस्टर्ड लुधियाना, हल्द्वानी सर्कल की ओर से डॉ. मनमीत कौर का विशेष धन्यवाद किया गया कि उन्होंने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर बच्चों को प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक वर्कशॉप प्रदान की। कैंप का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना हुआ है तथा बच्चों में गुरमत, अनुशासन और संस्कारों के प्रति विशेष रुचि देखने को मिल रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here