निदेशालय में शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला

समाचार शगुन उत्तराखंड 

देहरादून स्थित नानुरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here