समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
सड़क हादसे में रिटायर्ड डाक कर्मचारी की मौत हो गई। पोते को लेने स्कूटी से गये सितारगंज के मझोला निवासी शिवराज सिंह राणा को अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें नैनीताल रोड स्थित कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। हल्द्वानी कोतवाल ने बताया कि बीती पांच फरवरी को सितारगंज में हादसा हुआ था, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



