हल्द्वानी: प्रतिष्ठित व्यवसायी‌ व पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के लालकुआं हल्दूचौड़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी‌ ने पत्नी समेत आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार दुम्का ट्रेडर्स के स्वामी 65 वर्षीय रमेश दुमका और उनकी पत्नी कमला दुमका 50 वर्ष ने बीती दो दिसंबर मंगलवार की देर रात अपने ही घर के प्रथम तल में बने कमरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह परिजनों को पति-पत्नी अलग अलग कमरे में पंखे में लटके मिले। बताया जा रहा है कि रमेश दुम्का लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान थे। पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच कर रही है।